Invitation for AAMNA Meet – Friday 25th December 2026 (Madhubani)

Posted by: | Posted on: November 21, 2026

कुछ रिश्ते कभी पुराने नहीं होते…

Welcome Home, Dear Navodayans!

वो एक आँगन था, जहाँ हम सब मिले,
अनजाने चेहरों से अपने रिश्ते खिले।
न जाने कब वो दिन कहानी बन गए,
हम सब अपनी दुनिया के मुसाफ़िर बन गए।

किसी की राह शहरों तक, किसी की सात समंदर पार,
पर दिल में आज भी बसता है अपना विद्यालय और यार।
वो प्रार्थना की कतारें, वो घंटी की आवाज़,
वो छोटी-छोटी खुशियाँ, वो बेफिक्र अंदाज़।

आज फिर वही दिन, वही मिलने की आस,
वही पुराने चेहरे, वही अपनापन खास।
न उम्र का बंधन हो, न वक़्त की दीवार,
बस एक बार फिर सज जाए अपना परिवार।

क्योंकि हम कहीं भी रहें, कितने भी बड़े हो जाएँ,
नवोदय के वो सात साल दिल से कभी नहीं जाएँ।

आइए, फिर मिलें उसी मिट्टी, उसी छत के नीचे।
रांटी आपका इंतज़ार कर रहा है!

With love,
JNV Ranti Silver Jubilee Reunion
25 December 2026





Leave a Reply

Your email address will not be published.

Please solve this: * Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.